एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2023|MP Board Half yearly Time table 2022-23
MP Board Ardhvarshik Pariksha 2022-23 Time Table : एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 टाइम टेबल तथा MP Board Half yearly Exam Time table 2022-23 Class 9th-12th कैसे डाउनलोड करें इसके बारे में इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे । अगर आप भी एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 के बारे में पूरी जानकारी पढ़ना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे.
Highlights – MP Board Half Yearly Time Table 2023
Board | Madhyapradesh Board of Secondary Education (MPBSE) |
Exam | Mp Board Half yearly Exam 2023 |
Class | 9th to 12th |
Exam Date | 12- 19 December 2022 |
Time Table | Released by DPI Bhopal |
Official Website | mpbse.nic.in |
आप सभी विद्यार्थियों की त्रैमासिक परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं तथा त्रैमासिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट भी आ चुका हैं अब MPBSE के विद्यार्थियों को Half yearly Exam 2023 का इन्तजार है ।
आपको बता दें MPBSE प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों के पढ़ाई का स्तर जांचने के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा कराई जाती है कक्षा 9वीं 10वीं 11वीं तथा 12वीं के बच्चों को अर्धवार्षिक परीक्षा देना बहुत अनिवार्य होता है मध्य प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट बनाने में त्रैमासिक अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के अंकों का उपयोग करके परीक्षा परिणाम तैयार किया जाता है |
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 के नंबर रिजल्ट में जुड़ेंगे ?
एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं कक्षा तथा ग्यारहवीं के छात्रों का परीक्षा परिणाम अर्धवार्षिक त्रैमासिक तथा वार्षिक परीक्षा के अंको को जोड़कर तैयार किया जाता है अतः कक्षा 9 तथा 11 में अर्धवार्षिक परीक्षा के अंकों की बहुत ज्यादा उपयोगिता है यदि अर्धवार्षिक परीक्षा में फेल हो जाते हैं तो रिजल्ट पर विपरीत प्रभाव पड़ता है अर्धवार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने के बाद भी आपको वार्षिक परीक्षा में बहुत ज्यादा मेहनत करके उसमें भी अच्छे अंक प्राप्त करना होता है |
कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बात करें तो बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर ही कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार किया जाता है इसमें न त्रैमासिक परीक्षा, न अर्धवार्षिक परीक्षा और ना ही प्री बोर्ड परीक्षा के अंकों को शामिल किया जाता है सिर्फ बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक ही आपके परीक्षा परिणाम का निर्धारण करते हैं |
क्या अर्धवार्षिक परीक्षा देना जरूरी है ? MPBSE
MP Board Ardhvarshik Pariksha 2023 देना कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 के द्वारा अब तक की तैयारी को जान सकते हैं वार्षिक परीक्षा के लिए कितना तैयार हैं इसका अंदाजा आपको त्रैमासिक परीक्षा और अर्धवार्षिक परीक्षा से ही लगता है |
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 देने से आपको अंदाजा हो जाएगा कि आप का सिलेबस कैसे चल रहा है तथा आपकी तैयारी किस स्तर पर है बार-बार टेस्ट देने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा तथा वार्षिक परीक्षा में इसका बेहतर लाभ मिलेगा इसलिए कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी भी अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी ठीक प्रकार से करें |
इसके साथ ही 9वी और 11वीं कक्षा के विद्यार्थी पूरे ध्यान से MP board Halfyearly Exam 2023 की तैयारी अभी से चालू कर दें जिससे बाद में आपको अधिक समय मिल सके | एमपी बोर्ड के विद्यार्थियों को अर्थ वार्षिक परीक्षा की तैयारी किस तरीके से करनी है इसके बारे में हम आगे बात करेंगे |
MP Board Class 9th Half Yearly Time Table 2022-23
क्र. | दिनांक | दिन | विषय |
---|---|---|---|
1 | 01. 12. 2022 | गुरुवार | अंग्रेजी |
2 | 02. 12. 2022 | शुक्रवार | गणित/ म्यूजिक/ पेंटिंग |
3 | 03. 12. 2022 | शनिवार | हिंदी |
4 | 05. 12. 2022 | सोमवार | एन. एस. क्यू. एफ वोकेशनल (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क फॉर वोकेशनल एजुकेशन)- 1. आईटी / आईटीईएस 2 प्राइवेट सिक्योरिटी, 3. ब्यूटी एण्ड वेलनेस, 4 इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड हार्डवेयर, 5. रिटेल, 6. एपेरल्स मेड अप्स एण्ड होम फर्नीशिंग (सूईंग मशीन ऑपरेटर), 7. एग्रीकल्चर (सोलेनेसियस क्रॉप कल्टीवेटर) 8. ऑटोमोटिव 9. बी. एफ. एस.आई. |
5 | 06. 12. 2022 | मंगलवार | विज्ञान |
6 | 07. 12. 2022 | बुधवार | संस्कृत, उर्दू, मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी |
7 | 08. 12. 2022 | गुरुवार | सामाजिक विज्ञान |
MP Board Class 10th Half Yearly Time Table 2022-23
क्र. | दिनांक | दिन | विषय |
---|---|---|---|
1 | 01. 12. 2022 | गुरुवार | अंग्रेजी |
2 | 02. 12. 2022 | शुक्रवार | गणित/ म्यूजिक/ पेंटिंग |
3 | 03. 12. 2022 | शनिवार | हिंदी |
4 | 05. 12. 2022 | सोमवार | एन. एस. क्यू. एफ वोकेशनल (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क फॉर वोकेशनल एजुकेशन)- 1. आईटी / आईटीईएस 2 प्राइवेट सिक्योरिटी, 3. ब्यूटी एण्ड वेलनेस, 4 इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड हार्डवेयर, 5. रिटेल, 6. एपेरल्स मेड अप्स एण्ड होम फर्नीशिंग (सूईंग मशीन ऑपरेटर), 7. एग्रीकल्चर (सोलेनेसियस क्रॉप कल्टीवेटर) 8. ऑटोमोटिव 9. बी. एफ. एस.आई. |
5 | 06. 12. 2022 | मंगलवार | विज्ञान |
6 | 07. 12. 2022 | बुधवार | संस्कृत, उर्दू, मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी |
7 | 08. 12. 2022 | गुरुवार | सामाजिक विज्ञान |
MP Board Class 11th Half Yearly Time Table 2022-23
क्र. | दिनांक | दिन | विषय |
---|---|---|---|
1 | 01. 12. 2022 | गुरुवार | भौतिक शास्त्र / व्यवसाय अध्ययन / इतिहास / एलीमेन्ट ऑफ साइन्स एण्ड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान / ड्राइंग एण्ड पेंटिंग |
2 | 02. 12. 2022 | शुक्रवार | समाजशास्त्र बायोटेक्नालजी एन.एम.क्यू. एफ वोकेशनल ( नेशनल स्किल्स क्यालिफिकेशन फ्रेमवर्क फॉर वोकेशनल एजुकेशन)- 1. ब्यूटी एण्ड बेलनेस 2. रिटेल 3. एग्रीकल्चर (फ्लोरीकल्चरिस्ट माइक्रोइरीगेशन टेक्नीशियन) 4. प्लबिंग 6 मीडिया एण्ड एंटरटेनमेन्ट इलेक्ट्रनिक्स एण्ड वियर 7. आई. टी. आई. टी. ई. एस. |
3 | 03. 12. 2022 | शनिवार | रसायन शास्त्र / लेखाशास्त्र ( बुक कीपिंग एंड एकाउण्टेसी)/ भूगोल / क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टीकल्चर / शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य / स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन |
4 | 05. 12. 2022 | सोमवार | संस्कृत/ अंग्रेजी / उर्दू / मराठी |
5 | 06. 12. 2022 | मंगलवार | जीव विज्ञान / राजनीति शास्त्र / एनीमल हसबैण्डरी मिल्क ट्रेड पॉल्ट्री फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास |
6 | 07. 12. 2022 | बुधवार | हिंदी |
7 | 08. 12. 2022 | गुरुवार | मनोविज्ञान / कृषि / होम साइंस (कला समूह) / इनवायरमेंटल एजुकेशन एण्ड रूरल + डेवलपमेंट इन्टरप्रेन्योरशिप / हायर संकाय) / ड्राइंग एण्ड मैथमेटिक्स/ अर्थशास्त्र कला एवं वाणिज्य संकाय )ड्राइंग एण्ड डिजाइन / भारतीय संगीत / इन्फॉरमेटिक्स प्रैक्टिस |
MP Board Class 12th Half Yearly Time Table 2022-23
क्र. | दिनांक | दिन | विषय |
---|---|---|---|
1 | 01. 12. 2022 | गुरुवार | भौतिक शास्त्र / व्यवसाय अध्ययन / इतिहास / एलीमेन्ट ऑफ साइन्स एण्ड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान / ड्राइंग एण्ड पेंटिंग |
2 | 02. 12. 2022 | शुक्रवार | समाजशास्त्र बायोटेक्नालजी एन.एम.क्यू. एफ वोकेशनल ( नेशनल स्किल्स क्यालिफिकेशन फ्रेमवर्क फॉर वोकेशनल एजुकेशन)- 1. ब्यूटी एण्ड बेलनेस 2. रिटेल 3. एग्रीकल्चर (फ्लोरीकल्चरिस्ट माइक्रोइरीगेशन टेक्नीशियन) 4. प्लबिंग 6 मीडिया एण्ड एंटरटेनमेन्ट इलेक्ट्रनिक्स एण्ड वियर 7. आई. टी. आई. टी. ई. एस. |
3 | 03. 12. 2022 | शनिवार | रसायन शास्त्र / लेखाशास्त्र ( बुक कीपिंग एंड एकाउण्टेसी)/ भूगोल / क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टीकल्चर / शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य / स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन |
4 | 05. 12. 2022 | सोमवार | संस्कृत/ अंग्रेजी / उर्दू / मराठी |
5 | 06. 12. 2022 | मंगलवार | जीव विज्ञान / राजनीति शास्त्र / एनीमल हसबैण्डरी मिल्क ट्रेड पॉल्ट्री फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास |
6 | 07. 12. 2022 | बुधवार | हिंदी |
7 | 08. 12. 2022 | गुरुवार | मनोविज्ञान / कृषि / होम साइंस (कला समूह) / इनवायरमेंटल एजुकेशन एण्ड रूरल + डेवलपमेंट इन्टरप्रेन्योरशिप / हायर संकाय) / ड्राइंग एण्ड मैथमेटिक्स/ अर्थशास्त्र कला एवं वाणिज्य संकाय )ड्राइंग एण्ड डिजाइन / भारतीय संगीत / इन्फॉरमेटिक्स प्रैक्टिस |
Mp Board Half Yearly Exam Paper 2022-23 कहां से आएगा
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 का पेपर एनसीईआरटी पुस्तक से ही तैयार किया जाएगा, त्रैमासिक परीक्षा में अधिकतर प्रश्न लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी किए गए प्रश्न बैंक से उठाकर के प्रश्न पत्र में दिए जा रहे थे इस वर्ष भी उम्मीद है कि mp board half yearly exam paper 2022-23 में एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक 2023 से प्रश्न आएंगे ।
इसे पढ़ें – MP PATWARI BHARTI 2022
इसे पढ़ें – MP Patwari Syllabus 2022 PDF Download एमपी पटवारी सिलेबस
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 की तैयारी कैसे करें
MP board Halfyearly Exam 2023 Ki Taiyari करने के लिए आपको अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 का सिलेबस पता होना सबसे आवश्यक है | जिस तरीके से लोक शिक्षण संचालनालय MPBSE ने कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु त्रैमासिक परीक्षा का सिलेबस उपलब्ध कराया था ठीक उसी प्रकार से अर्धवार्षिक परीक्षा का सिलेबस हुई आप हमारे दिए हुए लिंक से से चेक कर सकते हैं |
MP Board Ardhvarshik Pariksha 2023 Kab Hogi
इस वर्ष MP Board Ardhvarshik Pariksha 2023 का आयोजन वार्षिक परीक्षाओं के चलते थोड़ा विलंब से कराया जाएगा, क्योंकि इस वर्ष वार्षिक परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से प्रारंभ हो सकती हैं इसलिए अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 की डेट भी यहां पर तय कर पाना थोड़ा सा मुश्किल है |
पिछले वर्ष की बात करें तो 2021-22 में अर्धवार्षिक परीक्षा 29 नवंबर 2021 से कराई गई थी | शैक्षणिक सत्र 2021 में अर्धवार्षिक परीक्षा 29 नवंबर 2021 से 8 दिसंबर 2021 तक चली थी कक्षा 9वी और 11वीं की परीक्षा का समय सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक तय किया गया था वही 10वीं और 12वीं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 से 3:30 तक रखा गया था |
पिछले वर्ष छमाही परीक्षा के प्रश्न पत्र मुद्रित कराने की बात कक्षा 12 विषय वार तथा तीन तिथि वार शील्ड लिफाफे में संस्था प्राचार्य को उपलब्ध कराए गए थे साथ ही इनकी सुरक्षा और गोपनीयता की जिम्मेदारी की प्राचार्य पर रखी गई थी पिछले वर्ष कोरोनावायरस के चलते लंबे समय तक कक्षा में प्रभावित होने के कारण स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा का सिलेबस पूरा नहीं हो पाया था |
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा का पेपर कैसे बनेगा ?
4 नवंबर 2022 को लोक शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार –
शैक्षणिक कैलेण्डर सत्र 2022-23 में प्रदेश के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दिनांक 01.12.2022 से 08.12.2022 तक प्रस्तावित है।
उपरोक्त दिनांक में सम्पन्न होने जा रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र निर्माण एवं वितरण हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए जाते है, कृपया इन निर्देशों के अनुरूप पत्र में दी गई समय सारणी अनुसार प्रश्नपत्रों का निर्माण एवं वितरण सुनिश्चित कराएं
- समस्त जिला शिक्षा अधिकारी अपने-अपने जिले के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के सभी विषयों के एवं माध्यमवार प्रश्नपत्र तैयार कराएंगे। जिले में हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम के भी विद्यार्थी होने पर अंग्रेजी माध्यम के प्रश्न पत्र पृथक से बनवाए जाएं एवं अंग्रेजी मीडियम के विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप संबंधित शाला के प्राचार्य द्वारा मुद्रित कराए जाएं ।
- जिले के प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर जिन जिलों में 3 या कम विकासखण्ड हैं वहां कक्षा 9वीं एवं 10वीं के प्रत्येक विषय के दो सेट माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी निर्देशो एवं ब्लू प्रिंट के आधार पर योग्य शिक्षकों से तैयार कराए जाएंगे। उससे अधिक विकासखण्ड वाले जिलों में प्रत्येक विकासखण्ड पर एक सेट तैयार कराया जाएगा। विकासखण्ड स्तर से तैयार एक सेट सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में सील्ड कर विकासखण्ड अधिकारी जिला स्तर पर लेकर आएंगे।
- जिले स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में ADPC एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य की समिति द्वारा सभी विकासखण्डो से प्राप्त कक्षा 9वीं एवं 10वीं के प्रत्येक विषय के दो सेट में से किन्ही तीन सेट को चयनित कर उनका मॉडरेशन एवं सुधार, योग्य शिक्षकों से कराया जायेगा। यह सुनिश्चित करें कि प्रश्नपत्र के निर्माण में माह-नवम्बर तक के शैक्षणिक कैलेण्डर अनुरूप संपूर्ण पाठ्यक्रम लिया गया है एवं प्रश्नपत्र ब्लू प्रिंट के आधार पर तैयार है। यह समिति विकासखण्ड से प्राप्त कक्षा 9वीं एवं 10वीं के सभी विषयों के प्रश्नपत्रों के सेट्स में से कुल तीन सेट चयन करेगी एवं मॉडरेशन उपरांत प्रश्नपत्रों को पुनः टाइप कराकर सॉफ्टकॉपी में रखेगी।
- जिला शिक्षा अधिकारी प्रत्येक विकासखण्ड हेतु कक्षा 9वीं एवं 10वीं के सभी विषयों के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों को प्रदान किए जाने वाले प्रश्नपत्र का चयन इस प्रकार करेंगे कि उसी विकासखण्ड को उसी विकासखण्ड द्वारा तैयार प्रश्नपत्र प्राप्त न हों।
- अंतिम रूप से चयनित प्रश्नपत्रों की सॉफ्ट कॉपी से उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विकासखण्ड एवं विद्यालयवार प्रश्नपत्रों की एक-एक प्रति प्रिंट निकलवाकर उन्हें सील्ड लिफाफों में पैक कर जिले के समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों को दिनांक 28.11.2022 तक अनिवार्यतः सौपेंगे प्रश्नपत्रों के प्रिंट में आने वाला व्यय प्राचार्यों से ले सकेंगे। इस कार्य का समन्वय संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे।
- हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्य, उत्कृष्ट विद्यालय से प्राप्त प्रश्नपत्रों के एक सेट से अपने विद्यालय की कक्षा 9वीं एवं 10वीं की छात्र संख्या के अनुरूप प्रश्नपत्र परीक्षा पूर्व पर्याप्त मात्रा में फोटो कॉपी या मुद्रित करा सकेंगे।
- विकासखण्ड स्तर पर प्रश्नपत्र निर्माण, जिला स्तर पर मॉडरेशन तथा अंतिम रूप से भेजे जाने वाले प्रश्नपत्रों के चयन, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सील्ड प्रश्नपत्रों के एक सेट का पैकेट एवं विद्यालय प्राचार्यों द्वारा पर्याप्त संख्या में प्रश्नपत्र तैयार कराने तक, तत्पश्चात परीक्षा सम्पन्न होने तक प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी संलग्न अधिकारियों, प्राचार्यों एवं प्रश्नपत्र निर्माता शिक्षकों की होगी। किसी अप्रिय स्थिति के होने पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित होगी।
Half Yearly Exam 2022-23 Time Table Mp Board Pdf Download
Mp Board Half yearly exam 2022-23 time table pdf download करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://mpbse.nic.in/ के होम पेज पर जाएं |
- यहां पर ACADEMICS के विकल्प पर क्लिक करें ,
- इसके बाद आपके सामने नई विंडो ओपन हो जाएगी यहां Mp Board Half yearly exam time table 2022-23 पर क्लिक करें
- अब आपके डिवाइस पर एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड हो जाएगा जिसे आप प्रिंट करके सेव कर सकते हैं .
दोस्तों हमने यहां पर आपको Mp Board Half yearly exam 2022-23 time table के बारे में संपूर्ण खबर उपलब्ध करा दिया है, यदि अभी आपके पास एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 टाइम टेबल से संबंधित कोई जानकारी या सुझाव है तो आप हमें इंस्टाग्राम पर अथवा व्हाट्सएप पर मैसेज करके बता सकते हैं MP Board Ardhvarshik Pariksha 2022-23 Time Table के बारे में हमारी यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं तथा कोई सुझाव अथवा कोई समस्या हो तो अवश्य हमें बताएं.
एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 डेट (Mp Board Practical Exam 2023 Date)
#FAQs Related To Half Yearly Exam 2022-23 Mp Board
Q 1.MP Board Ardhvarshik Pariksha Time Table 2022-23 कब आएगा?
लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के द्वारा जल्द ही अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 की समय सारणी जारी की जाएगी |
Q 2. Half yearly exam 2022-23 Mp Board pdf download कैसे करें ?
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 का टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं |
Q 3. एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 कब होगी ?
मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा नौवीं से 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा दिसंबर माह में होगी |