Ladli Bahana Yojana MP Registration Form 2023, एमपी लाडली बहना योजना क्या है, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता एवं लाभ, जरूरी दस्तावेज देखें, Ladli Behna Yojana Apply Online, Form Download
लाडली बहना योजना: मध्य प्रदेश सरकार ने मार्च 2023 में Ladli Behna Yojana नामक एक नई योजना की शुभारंभ की है। लाडली बहना योजना विशेष रूप से मध्य प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने के लिए एक सरकारी योजना है। Ladli Behan Yojna के तहत राज्य की निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य की बहनों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। अगर आप मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023 से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
लाडली बहना योजना : Important Dates
योजना प्रारंभ की तिथि | 15 मार्च 2023 |
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2023 |
अंतिम सूची जारी दिनांक | 1 मई 2023 |
अंतिम सूची पर आपत्तियां प्राप्त करने की विधि | 1 मई से 15 मई 2023 तक |
आपत्ति निराकरण हेतु अवधि | 16 मई से 30 मई 2023 तक |
अंतिम सूची जारी करने का दिनांक | 31 मई 2023 |
धनराशि प्राप्त करने की तिथि | 10 जून 2023 तक |
MP Ladli Bahna Yojana Eligibility Criteria (पात्रता)
MP Ladli Bahna Yojana के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को आप विस्तार से नीचे दिये बिन्दु से समझ सकते है।
- इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की बहनें ही ले सकते हैं।
- 23 से 60 वर्ष तक आयु की महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- मध्य प्रदेश की गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला Ladli Behna Yojana के पात्र होंगे।
- इस योजना में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त महिलाएं भी शामिल हैं।
- बहन के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से कम हो।
- आपके पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि होनी चाहिए।
- मध्यप्रदेश सरकार के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी लाडली बहना इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
CM Ladli Behna रजिस्ट्रेशन के लिए अपात्रता
आप नीचे दिए गए कारणों से Mukhyamantri Ladli Behna Yojna में आवेदन करने के लिए अपात्र हो सकते हैं। कृपया ध्यान से पढ़ें।
- परिवार की कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।
- यदि आपके परिवार में किसी के पास भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी है या सरकार से पेंशन प्राप्त कर रहा है।
- यदि आप स्वयं किसी सरकारी योजना से मासिक 1000 रुपये या उससे अधिक का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
- अगर आपके परिवार में कोई वर्तमान अथवा भूतपूर्व विधायक या सांसद है, तो आपको लाड़ली बहना योजना 2023 का लाभ नहीं मिल सकता है।।
- यदि आपके परिवार में किसी के नाम से चौपहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) पंजीकृत है।
Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana Age Limit
मध्यप्रदेश की 23 से 60 वर्ष तक आयु की महिला इस लाडली बहना योजना का लाभ उठा सकती हैं।
Ladli Bahna Yojana Required Documents
आवेदिका के पास परिवार समग्र आई डी. व्यक्तिगत समग्र आई डी, आधार कार्ड स्वयं का आधार लिंक्ड डी बी टी इनेबल्ड बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर (जिस पर आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि के समय OTP भेजा जायेगा) होना आवश्यक है।
- परिवार की समग्र आईडी और स्वयं की समग्र आईडी
- आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना चाहिए)
- समग्र में e-KYC
- समग्र एवं आधार में हिताग्राही की जानकारी समान होना चाहिए।
- एमपी लाडली बहना योजना योजना के लिए आय प्रमाण पत्र एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
- सव अपडेट कार्य (आधार / समग्र / e-KYC) 25 मार्च 2023 के पूर्व करा लें।
समग्र आईडी:लाडली बनाई योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
यहां पर आपके पास समग्र आईडी ईकेवाईसी के दो विकल्प पहला यह है कि आप अपने ग्राम पंचायत कार्यलय के अंदर जाएं वहां पर आपकी आधार ईकेवाईसी करने के बाद आपका आवेदन ले लिया जाएगा।
दूसरा तरीका यह है कि आप स्वयं समग्र पोर्टल पर जा करके अपनी ऑनलाइन समग्र आईडी ekyc कर सकते हैं जिसके बाद आप स्वयं फॉर्म के अंदर अपनी समग्र आईडी लिख करके जल्दी से जल्दी अपना आवेदन जमा करा सकते हैं।
तो आइए जानते हैं कि आप समग्र पोर्टल के द्वारा किस प्रकार से अपनी समग्र आईडी ekyc कैसे करें इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस कुछ इस प्रकार है।
STEP 1: सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट https://samagra.gov.in/ पर जाना है। इसके बाद होम स्क्रीन पर एक लिखा हुआ आएगा की समग्र पोर्टल में ekyc के लिए क्लिक करें। इस पर आपको क्लिक करना है। जैसा की स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।
STEP 2: इसके बाद अपनी समग्र आईडी को कार्ड से लिंक करें नाम से एक पेज खुलेगा जहा आपको सदस्य का समग्र आईडी प्रविष्ट करें के नीचे दिए गए बॉक्स में अपनी समग्र ID एंटर करनी है और कैप्चा भरने के बाद खोजे के बटन पर क्लिक करें।
STEP 3: अब जैसे ही आप खोजे के बटन पर क्लिक करेंगे उसके बाद आपको आपकी समग्र ID से जुड़े मोबाइल नंबर के आखिरी चार अंक दिखाई देंगे। यहां आपको नंबर अपडेट करने का और ओटीपी भेजे दो विकप्ल मिलेंगे जिसमे से आपको ओटीपी भेजें के बटन पर क्लिक करना है।
STEP 4: इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP प्रविष्ट करें के सामने दिए गए बॉक्स में ओटीपी एंटर करना है और सुरक्षित करें के बटन पर क्लिक करना है।
STEP 5: अब एक नया पेज खुलेगा जहा आपकी समग्र आईडी के अनुसार आपकी व्यक्तिगत जानकारी रहेगी जैसे –
- समग्र आईडी
- नाम जेंडर
- पता
और नीचे लिखा हुआ होगा की क्या आपके पास मध्यप्रदेश में भूमि है? यदि आपके पास MP में भूमि है तो हाँ पर और अगर नहीं है तो नहीं पर क्लिक करना है और आगे बढे के बटन पर क्लिक करना है।
STEP 6: इसके बाद आपको kyc करने के दो विकल्प मिलेंगे –
- आधार
- वर्चुअल आईडी
चुकि हम अपने आधार OTP के माध्यम से e kyc करना चाहते है तो हमने आधार के विकल्प पर क्लिक करने अपना आधार नंबर एंटर करना है और ओटीपी द्वारा पर क्लिक करके आधार से ओटीपी अनुरोध करें के बटन पर क्लिक करना है।
STEP 7: अब आपके आधार जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे एंटर करना स्वीकार करें के बटन पर क्लिक करना है।
STEP 8: इसके बाद आपके आधार कार्ड की डिटेल्स और आपका फोटो दिखाई देगा जिसमे आपको ☑ मैं अपना नाम जन्मतिथि एवं लिंक को समग्र में आधार के अनुसार… के सामने दिए गए चेकबॉक्स पर क्लिक करना है। फिर समन्धित निकाय को अनुरोध भेजा गया वाले बटन पर क्लिक करें।
Click Here >>>>How to Update Aadhar Card Online?
मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- MP Ladli Bahana Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई है।
- इस योजना के माध्यम से राज्य की मध्यमवर्ग और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- Madhya Pradesh Ladli Bahana Yojana के अंतर्गत प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रूपए की आर्थिक सहायता धनराशि दी जाएगी।
- लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना का संचालन किया जाएगा।
- 5 वर्षों में सरकार द्वारा अनुमानित योजना के तहत 60,000 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया जाएगा।
- निम्न वर्ग की सभी बहनों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए ही इस योजना को आरंभ किया जा रहा है।
Click Here >>> samagra And Bank link Status Check Online
CM Ladli Bahna Yojana : Imp Links
MP Ladli Behna Yojana 2023 List | Download |
MP Ladli Bahna Yojana 2023 | Notification PDF |
Ladli Bahna Yojana 2023 | Registrtion |
Samagra and bank link status check | Click Here |
Ladli Bahna Yojana 2023 : FAQ’s
Q.1 : लाडली बहना योजना क्या है?
Ans: इस योजना के तहत पूरे प्रदेश की करीब 1 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की राशि दी जाएंगी।
Q.2 : लाडली बहना योजना का पैसा कब मिलेगा?
Ans: लाडली बहन योजना का पैसा सभी निवासियों को 10 जून से मिलना शुरू होगा।
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
you are most welcome